SSC CGL 2025 अधिसूचना जारी! कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL 2025) की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा देशभर के सरकारी मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप-B और ग्रुप-C पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
✔ ऑनलाइन आवेदन शुरू: 9 जून 2025
✔ आवेदन की अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025
✔ फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 5 जुलाई 2025
✔ टियर-I परीक्षा: 13 अगस्त - 30 अगस्त 2025
✔ टियर-II परीक्षा: दिसंबर 2025
SSC CGL 2025 वेतन संरचना(Salary structure )
विभिन्न पदों के लिए वेतनमान इस प्रकार है:
| पे लेवल | वेतनमान (₹) | ग्रेड पे (₹) | मूल वेतन (₹) |
| पे लेवल-8 | ₹47,600 - ₹1,51,100 | ₹4,800 | ₹47,600 |
| पे लेवल-7 | ₹44,900 - ₹1,42,400 | ₹4,600 | ₹44,900 |
| पे लेवल-6 | ₹35,400 - ₹1,12,400 | ₹4,200 | ₹35,400 |
| पे लेवल-5 | ₹29,200 - ₹92,300 | ₹2,800 | ₹29,200 |
| पे लेवल-4 | ₹25,500 - ₹81,100 | ₹2,400 | ₹25,500 |
💡 नोट: महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) आदि वेतन में अतिरिक्त लाभ के रूप में जोड़े जाते हैं।
पदों की सूची और पात्रता
SSC CGL 2025 के अंतर्गत भर्ती किए जाने वाले प्रमुख पद:
आयकर निरीक्षक (CBDT)
केंद्रीय उत्पाद शुल्क निरीक्षक (CBIC)
सहायक अनुभाग अधिकारी (विभिन्न मंत्रालयों में)
सहायक प्रवर्तन अधिकारी (ED)
डिविजनल अकाउंटेंट (CAG)
पोस्टल असिस्टेंट / सॉर्टिंग असिस्टेंट
सांख्यिकीय अन्वेषक (ग्रेड-II)
✔ शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री अनिवार्य।
✔ आयु सीमा: 18-32 वर्ष (सरकारी नियमानुसार आयु में छूट उपलब्ध)।
आवेदन प्रक्रिया
🖥 ऑनलाइन आवेदन करने के लिए कदम:
SSC की आधिकारिक वेबसाइट [ssc.gov.in](https://ssc.gov.in) पर जाएं।
नई रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण भरें।
आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करें और आवेदन सबमिट करें।
प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें। SSC CGL 2025 परीक्षा स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर है। उच्च वेतनमान, विभिन्न भत्तों और आकर्षक पदों के कारण यह परीक्षा युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय है। इच्छुक उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करना चाहिए और अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
📢 अधिक जानकारी के official website पर क्लिक करें👉(https://ssc.gov.in)
0 टिप्पणियाँ