India Post GDS 4th Merit List 2025: कब आएगी दूसरी मेरिट लिस्ट और कैसे देखें अपना नाम
India Post GDS Result 2025 4th Merit List: डाक विभाग में 21413 पदों पर ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। पहली मेरिट लिस्ट मार्च 2025 में जारी की जा चुकी है। अब उम्मीदवारों को दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार है, जो जल्द ही जारी की जाएगी।
चौथी मेरिट लिस्ट की संभावित तारीख:
सूत्रों के अनुसार, 20 से 25 जून 2025 के बीच GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने की संभावना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पिछली मेरिट लिस्ट के अनुभव के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है।
मेरिट लिस्ट कहां और कैसे देखें:
GDS की दूसरी मेरिट लिस्ट सर्कल वाइज अलग-अलग जारी की जाएगी। अभ्यर्थी अपने संबंधित राज्य की लिस्ट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा
1. सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर Candidate's Corner सेक्शन में जाएं।
3. वहां GDS Online Engagement Schedule-I, January 2025 लिंक पर क्लिक करें।
4. आपके सामने राज्यों के नाम दिखाई देंगे। अपने राज्य के नाम के आगे दी गई List of Shortlisted Candidates लिंक पर क्लिक करें।
5. लिस्ट PDF फॉर्मेट में खुलेगी। उसमें अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर खोजें।
6. अगर आपका नाम है तो आप डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए चयनित हैं।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज:
- भरा हुआ आवेदन पत्र (फॉर्म)
- 10वीं की मार्कशीट
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की तारीखों और निर्देशों के लिए अभ्यर्थी नियमित रूप से इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
आधिकारिक वेबसाइट👇⬇️ indiapostgdsonline.gov.in
0 टिप्पणियाँ